Recents in Beach

मां || Mother || Story Dunia


मां 



लोग बोलते हैं कि यह दुनिया भगवान के भरोसे चलती है | अच्छा  क्या यह "भगवान" जो सब कोई बोलते हैं कि सब के कर्ताधर्ता यही है कभी क्या आपने उन्हें देखा है | मेरे ख्याल से आपके मन में उत्तर आता होगा नहीं भाई हमने नहीं देखा | किंतु मैं बोल सकता हूं इस दुनिया का हर एक प्राणी एक जीता जागता भगवान को देखा है | जी हां यह सच है कि हम सब ने 1 जीते जाते भगवान को देखा है | पुराणों में लिखा गया है कि भगवान हर प्राणी की समस्या का हल करने के लिए खुद धरती लोग पर आते हैं | हां भगवान धरती लोग पर आते हैं और वह मां के रूप में आते हैं हर प्राणी के जिंदगी में | यह सच है कि भगवान हर प्राणी की दुख दर्द को दूर करने के लिए उसके पास उपस्थित नहीं हो पाते हैं उसी कारण उन्होंने मां को बनाया है | 

मां || Mother || Story Dunia


मां एक ऐसा शब्द है जिसे बोलने से हमारे सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं | मां वह होती है जिसने हमें बनाया | बचपन में हर बच्चे के मुंह से पहला शब्द जो निकलता है वह होता है मां | बचपन में मां ही हमें चलना सिखाती है और जीना सिखाती है | खुद भूखे रहकर हमें खाना खिलाती है | अपने कलेजे का टुकड़ा समझकर हमें पालती है | कभी हमें कुछ हो जाए तो अपना सुखचैन सब कुछ त्याग देती है | मां वह होती है जिसके गोद में सोने से हमें स्वर्ग का आनंद प्राप्त होता है | कभी कोई गलत काम करने से हमें मारती भी है डांट टी भी है और बाद में फिर मना भी लेती | मां वह होती है जिसके गोद में सोने से ही बचपन में हमें नींद आती थी |मां वह होती है जो अपने बच्चे के लिए सारे दुख हंसी खुशी झेल लेती है | अपना खाना बचाकर उसे खिलाती है | मां वह होती है जो खुद रात भर जागकर बच्चे को सुलाती है | 



हमने खुद बचपन में तो कितनी सारी गलतियां कितने सारे मस्ती किए होंगे पर मां ने हमें कभी कुछ नहीं बोला | मां वह होती है जो बच्चों के बड़े से भी बड़े गलती को माफ कर देती है | भगवान ऐसे इंसानों के लिए मां को नहीं बनाया है पर की दुनिया के सारे जीव जंतु के लिए मां को बनाया है | गाय भी अपने बच्चे को दूध पिला देना उसे नहीं छोड़ती | मां वहां होती है जो कभी भी हम पर गुस्सा नहीं करती | मां वह होती है जिसके ममता अपने बच्चे के लिए कभी कम नहीं होती वह बुढ़ापे में भी अपने बच्चे को उतना ही प्यार करती है | अगर बच्चा कहीं दूर चले जाए तो सबसे ज्यादा उसे याद करने वाली मां की होती है | हर बच्चे के लिए मां की ममता उसके आशीर्वाद स्वरुप होती है | 


मां परिवार के सारे लोगों की खुशी के लिए अपनी जीत और मेहनत करती है और कभी भी उससे अपने काम से रिहाई नहीं मिलता | फिर भी उसे कभी संकोच नहीं आता | मां तो वह होती है जिस की तबीयत खराब होने पर भी अपने परिवार के लिए खाना बनाती है | अपने परिवारों का पेट भर्ती है | 



आज की इस दुनिया में हम कई अखबारों में पढ़ते हैं की बेटे ने अपने बूढ़ी मां को घर से निकाल दिया, बूढ़ी मां घर छोड़कर चली गई वगैरा-वगैरा |  उन बच्चों को बोलना चाहूंगा मां के दिल को दुखाने से बड़ा पाप इस दुनिया में ना कभी था ना कभी होगा | अगर कोई बच्चे के लिए एक मां की आंखों में आंसू आते हैं तो वह आंसू उस बच्चे के लिए श्राप बन जाता है | इसीलिए हमेशा मां की आदर करो | बुढ़ापे में हमेशा अपने मां की सेवा करो जिस तरह उसने बचपन में तुम्हारी की थी | हां याद रखना अगर तुम कभी भी अपने मां के आंखों में आंसू लाते हो तो अपने बुढ़ापे में तुम्हारे बच्चे भी तुम्हारे साथ वही हरकत करेंगे जो तुमने अपनी मां के साथ किया था |



इसीलिए मां भगवान ही होती है | उसकी सेवा करो भगवान तुम्हें आशीर्वाद देंगे और भविष्य में एक अच्छी जीवन तुम व्यतीत कर पाओगे | हमेशा काम ऐसा करो कि उसकी आंखों में ना कभी आंसू आए ना कभी हो तुमसे रूठ जाए और आंसू आए भी तो खुशी के आए ना कि दुख के |


|| धन्यवाद ||


अगर कहानी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों में जरूर इसे शेयर करिए |

Post a Comment

0 Comments